Monday, 18 March 2013

अकेलापन


कुछ लोग
जिन्हें होना चाहिए
साथ नहीं होते मेरे
कुछ लोग
साथ होकर भी
पास नहीं होते
कुछ साथ वालो को
मैं  पास नहीं मानता
कुछ साथ वालो से
मैं  दूर चला जाता हूँ
  मेरे पास
अकेले रहने के
बहुत से कारन है
और जब वह
कम पड़ने लगते है तो
मैं  एक और तलाश कर लेता हूँ

No comments:

Post a Comment