Saturday, 27 July 2013

मैं इस वक़्त हड़बड़ी में हूँ

मैं इस वक़्त
हड़बड़ी में हूँ

जल्द से जल्द इकट्ठा कर लूँ
पेड़ों से कुछ पत्तियाँ
चुन लूँ कुछ हरी दूब
और सहेज लूँ कुछ जंगली फूल
इस मिट्टी से -

डर यह नहीं
कि विस्मृत हो जाएंगे उनके नाम

बल्कि यह है कि
कहीं धुल न जाए
स्मृति से उनकी सुगन्ध।

No comments:

Post a Comment